Latest Blog

क्या वर्ल्ड कांग्रेस 1893 की पुस्तक में हिंदू शब्द नहीं है?

Listen to this article

दावा

सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि The world’s congress of religions 1893 की पुस्तक में Brahmanism शब्द तो है पर हिंदू शब्द नहीं है।यह दावा पुस्तक की कवर पेज शेयर करके किया जाता है। नीचे आप एक ऐसा ही  पोस्ट देख सकते हैं जो सोशल मीडिया एप एक्स पर किया गया है।

फैक्ट

The world’s congress of religions 1893 :

कि पुस्तक के भीतर Hindu और Hinduism दोनों शब्द मिलता है।

यहां हम पुस्तक का कुछ अंश दिखा रहे हैं ।

इस पेज पर Hinduism शब्द देख सकते हैं
इस पेज पर Hindu शब्द देख सकते हैं।

इस पुस्तक पर Hindu शब्द 77 बार और Hinduism शब्द 32 बार आता है।

इस पुस्तक के प्रथम संस्करण के कवर पेज पर Brahmanism शब्द जरूर मिलता है, परंतु पुस्तक के भीतर हिंदू और हिंदुज्म दोनों शब्द मिलते हैं। हमने यहां प्रमाण दिया भी है।

पुस्तक के अन्य संस्करण के कवर पेज भी अलग है।

हम लंदन के प्रकाशक Forgotton Publisher द्वारा इसी पुस्तक की प्रकाशित प्रति का कवर पेज दिखा रहे हैं,इस संस्करण के कवर पेज पर Brahmanism नहीं लिखा है।

Forgotton Publisher द्वारा प्रकाशित पुस्तक का कवर पेज
Forgotton Publisher द्वारा प्रकाशित पुस्तक का कवर पेज

निष्कर्ष

The world’s congress of religions 1893 पुस्तक के प्रथम संस्करण में हिंदू और हिंदुज्म दोनों शब्द लिखा है। पुस्तक के बाद के संस्करणों के कवर पेज पर Brahmanism शब्द भी नहीं लिखा। पुस्तक के कवर पेज रिप्रिंट होने पर बदल जाते हैं परंतु पुस्तक की विषय वस्तु और कंटेंट नहीं बदलता।इस पुस्तक के कंटेंट पर हिंदू और हिंदुज्म दोनों लिखा मिलता है। अतः सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फर्जी है।


Discover more from Sanatan Samiksha

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Sanatan Samiksha

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from Sanatan Samiksha

Subscribe now to stay up to date with our latest, blog by joining our newsletter.

Continue reading