Latest Blog

,

दलाई लामा बनने की प्रक्रिया

Listen to this article

दलाई लामा ने 2 जुलाई ,बुधवार को अपने अनुयायियों को आश्वासन दिया कि उनकी मृत्यु के बाद वे तिब्बती बौद्ध धर्म के अगले आध्यात्मिक नेता के रूप में पुनर्जन्म लेंगे जो उत्तराधिकार होगा।

दलाई लामा अवलोकितेश्वर के अवतार

14th दलाई लामा की वेबसाइट के अनुसार, दलाई लामा बोधिसत्व अवलोकितेश्वर के अवतार हैं।माना जाता है कि दलाई लामा अवलोकितेश्वर या चेनरेज़िग के अवतार हैं, जो करुणा के बोधिसत्व और तिब्बत के संरक्षक संत हैं। बोधिसत्व सभी संवेदनशील प्राणियों के लाभ के लिए बुद्धत्व प्राप्त करने की इच्छा से प्रेरित होते हैं, जिन्होंने मानवता की मदद करने के लिए दुनिया में पुनर्जन्म लेने की कसम खाई है।

दलाई लामा और ब्राम्हण वंश

दलाई लामा ने अपने वंश को शाक्य मुनि के समय रहने वाले ब्राम्हण लड़के से जोड़ा।उनकी बेबसाइट के अनुसार

परम पावन को तिब्बत के पिछले तेरह दलाई लामाओं (पहले का जन्म 1391 ई. में हुआ था) का वर्तमान अवतार माना जाता है, जिन्हें बदले में अवलोकितेश्वर या चेनरेज़िग, करुणा के बोधिसत्व, श्वेत कमल के धारक के रूप में माना जाता है। इस प्रकार, परम पावन को चेनरेज़िग का एक रूप भी माना जाता है, वास्तव में उस वंश में चौहत्तरवाँ जो बुद्ध शाक्यमुनि के समय में रहने वाले एक ब्राह्मण लड़के से जुड़ा हुआ है। “मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या मैं वास्तव में इस पर विश्वास करता हूँ। इसका उत्तर देना आसान नहीं है। लेकिन एक छप्पन वर्षीय व्यक्ति के रूप में, जब मैं इस वर्तमान जीवन के दौरान अपने अनुभव पर विचार करता हूँ,

और अपनी बौद्ध मान्यताओं को देखते हुए, मुझे यह स्वीकार करने में कोई कठिनाई नहीं होती है कि मैं आध्यात्मिक रूप से तेरह पिछले दलाई लामाओं, चेनरेज़िग और स्वयं बुद्ध से जुड़ा हुआ हूँ।”

दलाई लामा बनने की प्रक्रिया

दलाई लामा बनने की प्रक्रिया पुनर्जन्म के सिद्धांत पर आधारित है। जब एक दलाई लामा का निधन होता है, तो माना जाता है कि उनकी आत्मा एक नवजात शिशु में पुनर्जन्म लेती है। वरिष्ठ लामा इस नवजात शिशु की तलाश करते हैं, जो पिछले दलाई लामा के संकेतों, सपनों और भविष्यवाणियों पर आधारित होती है।

दलाई लामा का चयन एक आध्यात्मिक प्रक्रिया के जरिए किया जाता है।यह प्रक्रिया तिब्बती बौद्ध धर्म के मान्यताओं पर आधारित है. तिब्बती बौद्ध धर्म में मान्यता है कि दलाई लामा का पुनर्जन्म होता है। जब दलाई लामा का देहांत होता है तो माना जाता है कि ये शिशु के रूप में जन्म लेते है।इसके बाद इन्हें खोजने की तैयारी शुरू होती है।

पुनर्जन्म के बाद कौनसा बच्चा दलाई लामा बनेगा, यह कई चरण की प्रक्रिया के बाद तय होता है,जैसे- भविष्यवाणी के आधार पर दलाई लामा के अवतार को खोजा जाता है।इसके लिए दिवंगत दलाई लामा के अंतिम समय के संकेतों जैसे शव की दिशा और उनके सपने, पवित्र झील में दिखने वाला कोई विशिष्ट दर्शन,इनके आधार पर उनके अवतार को खोजा जाता है।

कैसे तय होता है दलाई लामा का अवतार?

उनका संभावित अवतार मिलने के बाद उसे पिछले दलाई लामा की चीजें दिखाई जाती हैं।यह देखा जाता है कि वो उन चीजों को पहचान पा रहा है कि या नहीं, अगर वो उसे पहचान लेता है,तो उसे गुरु का पुनर्जन्म मान लिया जाता है।इसके बाद तिब्बती धार्मिक अधिकारियों की पुष्टि के बाद भी अगले दलाई लामा की घोषणा की जाती है।

आधिकारिक तौर पर दलाई लामा की घोषणा के बाद उसे बौद्ध धर्म की शिक्षाएं दी जाती हैं।धार्मिक दीक्षा दी जाती है और वहां की परंपराओं का हिस्सा बनाया जाता है‌। इस तरह नए दलाई लामा की शिक्षा-दीक्षा होती है।


Discover more from Sanatan Samiksha

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from Sanatan Samiksha

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from Sanatan Samiksha

Subscribe now to stay up to date with our latest, blog by joining our newsletter.

Continue reading